कैबिनेट मंत्री श्री नेताम की पहल पर खुलेगी बलरामपुर रामानुजगंज जिले में केंद्रीय विद्यालय
बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज साेमवार काे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी जाएगी।