बलरामपुर के चांदो रोड पर स्थित जोगी पेट्रोल पंप में मिलावटी पेट्रोल मिलने की शिकायत पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है.

0 82

बलरामपुर के चांदो रोड पर संचालित जोगी फ्यूल पेट्रोल पंप में मिलावटी पेट्रोल बेचने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर खाद्य विभाग और आम जनता के साथ धोखा और ठगी करने की शिकायत मिलने पर जांच के बाद खाद्य विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बलरामपुर के जोगी पेट्रोल पंप में कुछ लोग अपने वाहन में पेट्रोल भराने के लिए पहुंची जहां उन्हें मिलावटी पेट्रोल का संदेह हुआ जिसके बाद लोगों ने खाद्य विभाग को सूचना दी जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.