रामानुजगंज: राजस्व पटवारी संघ का 16 अगस्त से ऑनलाइन कार्यों का बहिस्कार, एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा अपनी लंबे समय से लंबित मांगों जैसे आवश्यक संसाधन, संसाधन भत्ता अतिरिक्त कार्य का उचित पारिश्रमिक तथा विभिन्न नवीन योजनाओं जैसे एग्रीस्टेक डिजिटल साइन नक्शा सुधार राजस्व पोर्टल संबंधित कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था की पूर्ति नहीं होने के कारण पूर्व में ही ज्ञापन देकर सूचित किया गया था कि समय रहते यदि समस्या का निपटारा नहीं किया गया तो संघ को बाध्य होकर आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे. आगामी 16 अगस्त से सभी ऑनलाइन कार्य का बहिस्कार किया जाएगा. संघ केw को भी ज्ञापन दिया जा चुका है
इस संबंध में रामानुजगंज तहसील के राजस्व पटवारी संघ के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सूचना दी गई कि आगामी 16 अगस्त से सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिस्कार किया जाएगा जिसमें तहसील रामानुजगंज और रामचंद्रपुर के सभी पटवारी शामिल होंगे.