स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण*

0 78

बलरामपुर 15 अगस्त कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता, आर. एन. पांडेय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.