दिवाली पर्व के मद्देनज़र रामानुजगंज में पुलिस, तहसीलदार एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम का फ्लैग मार्च

0 104

रामानुजगंज।
आगामी दिवाली त्यौहार को लेकर नगर में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना रामानुजगंज पुलिस, तहसीलदार रामानुजगंज एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि बाजार में अधिक भीड़भाड़ के समय किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना रामानुजगंज को दें। साथ ही व्यापारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने दुकान के सामने सामान बाहर न रखें, ताकि सड़क पर अवरोध उत्पन्न न हो और आम नागरिकों को आवाजाही में असुविधा न हो।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल सतत निगरानी रखेगा। उन्होंने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.