आत्मनिर्भर भारत पर विचार संगोष्ठी एवं विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न रामानुजगंज।

0 173

रामानुजगंज।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार “आत्मनिर्भर भारत पर विचार संगोष्ठी एवं विधानसभा स्तरीय सम्मेलन” का आयोजन शुक्रवार को पं. दीनदयाल मांगलिक भवन, रामानुजगंज में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। आज भारत हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और सामर्थ्य के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

श्री नेताम ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि यह स्वाभिमान और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। भाजपा की नीतियां आम जनता को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण मिश्रा, कन्हैयालाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष तारावती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामानुजगंज रमन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर लोधीराम, जिला पंचायत सभापति बद्री यादव, जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष रामानुजगंज शीला जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बलरामपुर दिलीप सोनी, जिला पंचायत सदस्य अनिता मरकाम, जनपद अध्यक्ष रामचंद्रपुर मुद्रिका सिंह, तथा जनपद अध्यक्ष बलरामपुर सुमित्रा चेरवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री गण, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.