झारखंड में बड़ा सड़क हादसा: लातेहार के ओरसा घाटी में बस पलटी, 5 की मौत

0 294

झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को एक यात्री बस पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को महुआडांड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध फॉल घूमने जा रहे थे। घाटी क्षेत्र में अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्सीय व्यवस्था की गई है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सभी मृतक एवं घायल बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पीपरसोत के बताएं जा रहे हैं घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत की उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव मौके पर रवाना हो गए हैं बस बलरामपुर के एक निजी स्कूलों की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.