सेंदुर नदी किनारे मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, हत्या का मामला दर्ज

0 206

थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी किनारे 29 जनवरी 2026 को बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा, पिता स्वर्गीय लोहार साय केरकेट्टा, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सलिया पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
शव की पहचान आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को परिजनों द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना बलरामपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना एवं जांच कार्यवाही जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, वहीं आरोपियों की पतासाजी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.