पीएम-जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं का होगा आवास निर्माण

0 46

बलरामपुर मनोज तिवारी – कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जनपद पंचायत बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय के द्वारा ग्राम पंचायत झलरिया, डौरा-कोचली, कोटसरी, लिलौटी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों व संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों के साथ चर्चा किया गया तथा अधिकारियों को समस्त निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत लिलौटी में पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का ले-आउट कराया गया तथा त्वरित कार्य प्रारंभ कर गुणवत्ता पूर्ण आवास समय सीमा में पूर्ण करने को कहा गया। इसी प्रकार हितग्राही खुना राम पिता बिफना कोरवा, रातियो पति सुखराम, बुधनी पति टेमका, भजनी पति कोलांगा, रतिया पति जतन राम, लालो पति झिरगा का आवास ले-आउट कर कार्य प्रारंभ कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.