जिले में तीन चरणों में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

0 41

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार माह फरवरी 2024 में राजस्व निरीक्षक मंडल, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या शिविर का आयोजन किया जावेगा। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि अपने अनुभाग के अंतर्गत राजस्व मंडल में 03 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करें। उल्लेखनीय है कि यह शिविर छत्तीसगढ़ के सभी राजस्व निरीक्षक मंडलों में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के उपरांत जनसमस्या निवारण शिविर जिले के सभी तहसीलों में फरवरी माह के द्वितीय शनिवार अर्थात 10 फरवरी 2024 और जिला मुख्यालय में तृतीय शनिवार अर्थात 17 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.