शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा गतिविधियां संपन्न

0 30

बलरामपुर मनोज तिवारी – शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य एन. के. देवांगन के मार्गदर्शन एवं डॉ. अश्वनी विश्वकर्मा (क्रीडाधिकारी) के नेतृत्व में महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा उत्सव सत्र 2023-24 का आयोजन 29 से 31फरवरी तक तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विविध खेल गतिविधियां आयोजित की गई। बैडमिंटन (महिला एवं पुरूष वर्ग), कैरम (महिला एवं पुरूष), शतरंज (महिला एवं पुरूष वर्ग), वॉलीबॉल (पुरूष वर्ग), खो-खो (महिला एवं पुरूष वर्ग), कबड्डी (महिला एवं पुरूष वर्ग), गोला फेंक (महिला एवं पुरूष वर्ग), भाला फेंक (महिला एवं पुरूष वर्ग), तवा फेंक (महिला एवं पुरूष वर्ग), 100 मी. दौड़ (महिला एवं पुरूष वर्ग), 200 मी. दौड़ (महिला एवं पुरूष वर्ग) ऊंची एवं लम्बी कूद (महिला एवं पुरूष वर्ग) इत्यादि इन्डोर व आउटडोर खेल का आयोजन किया गया। सभी खेलों में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। समस्त स्पर्धा के विजेताओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। वार्षिक क्रीड़ा गतिविधियों को संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्राध्यापक एन. के. सिंह, डॉ. अर्चना गुप्ता सहित सभी प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.