पर्यटकों से गुलजार हो रहा पलटन घाट, पिकनिक मनाने झारखंड से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जमकर की तारीफ..

0 100

बलरामपुर मनोज तिवारी – रामानुजगंज का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पलटन घाट इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो चुका है. आज रविवार को झारखंड के रंका भंडरिया चिनिया से डॉक्टरों और स्टाफ की टीम पलटन घाट में पिकनिक मनाने पहुंचे. इस दौरान रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी भंडरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर रजक डॉ महजबीं डॉ गोरखनाथ पाण्डेय डॉ प्रीति सिंह तिवारी डॉ अशोक कुमार डॉ कुलदेव चौधरी डॉ सुष्मिता सिंह डॉ उत्कर्ष डॉ विष्णु दुबे बीपीएम डॉ सुधीर BAM दिनेश सहित अन्य चिकित्सकों और स्टाफ ने पलटन घाट की खुबसूरती को लेकर जमकर तारीफ की. सभी ने कहा कि पलटन घाट रामानुजगंज क्षेत्र का नायाब पर्यटन स्थल है इसे विकसित करने की जरूरत है. ताकि बड़ी संख्या में दुसरे राज्यों के पर्यटक भी यहां आने वाले दिनों में घूमने पहुंचें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.