कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर और पुलिस अधिकारियों की ली बैठक8 फरवरी को मतदाता सूची का किया जाएगा अंतिम प्रकाशन
कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान केन्द्र की व्यवस्था एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग के संबंध में सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई।
कलेक्टर श्री एक्का ने कहा कि निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधानसभा निर्वाचन के दौरान सभी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर