रामानुजगंज में श्रीराम कथा और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन, नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बलरामपुर मनोज तिवारी – रामानुजगंज में आज से संगीतमय श्रीराम कथा और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन की शुरुआत हुई आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए. जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया.
भक्तिमय हुआ नगर का माहौल
श्रीराम कथा और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो चुका है. पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती जी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा. यह आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा किया गया है.