पटवारी संघ और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ हड़ताल पर, जानिए क्यों..!
बलरामपुर मनोज तिवारी – बलरामपुर जिले में धान खरीदी में अनियमितता के मामले में सरगुजा संभाग के कमिश्नर ने रामानुजगंज के प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता को निलंबित कर दिया है जांच की आंच में पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को भी लपेटा जा रहा है जिससे आक्रोशित होकर अब पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हड़ताल पर बैठ गए हैं.
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो मामले की जांच
इस मामले में पटवारी संघ और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के कर्मचारियों का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से इसकी जांच होनी चाहिए और साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन निर्दोष पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही नहीं किया जाए.