बलरामपुर में दुसरे दिन भी पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल जारी, विभागीय कामकाज प्रभावित..

0 35

रामानुजगंज क्षेत्र के तीन समितियों के अंतर्गत धान खरीदी के दौरान पंजीकृत किसानों के खाते में दुसरे किसानों शासकीय भूमि वन भूमि कंपार्टमेंट नंबर का रकबा जोड़कर बिचौलिए से सांठगांठ कर तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा करने वाले तहसीलदार विष्णु गुप्ता को निलंबित करने के साथ ही इस मामले में पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को भी सह अभियुक्त बनाया गया है जिसके खिलाफ नाराजगी जताते हुए आज दुसरे दिन भी जिला मुख्यालय बलरामपुर में हड़ताल जारी हैं जिससे विभागीय कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है.

इस मामले में पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सह अभियुक्त बनाया गया है और अपराध पंजीबद्ध करने की अनुशंसा की गई है जिसके विरोध में हड़ताल पर बैठे हुए हैं.
पटवारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष धीरेंद्र उरमलिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव एवं उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित जिले के सभी पटवारी और कृषि विस्तार अधिकारी जिला मुख्यालय में हड़ताल पर बैठे हैं जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है. पटवारी संघ और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई किया जाए लेकिन निर्दोष लोगों को न फंसाया जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.