विवादों में रहने वाले अधिकारी शशि चौधरी को हटाने की मांग कर रहा पटवारी संघ..

0 38

आज राजस्व पटवारी संघ जिला बलरामपुर के जिला स्तरीय अनिश्चित कालीन आंदोलन में संघ के प्रांतीय महामंत्री राजेश बंजारी सहित अन्य का आगमन हुआ प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पूरे प्रकरण का सूक्ष्मता से अवलोकन कर जांच रिपोर्ट को जांच अधिकारी की कुंठित मानसिकता का परिचायक बताया गया। हमेशा विवाद में रहने वाले तथा पटवारियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारी शशि चौधरी को तुरंत भू अभिलेख से हटाकर किसी अन्य विभाग का प्रभार दे कर उन्हे जिला से हटाने के लिए बात रखी गई। प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रांत स्तर पर उक्त मांगों से राजस्व मंत्री को अवगत कराने की बात तथा पूरे प्रकरण की विधिवत जांच कराने की बात रखी गई। जांच रिपोर्ट गलत पाए जाने पर जांच अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही की बात रखी गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.