कुसमी पुलिस कि लगातार कार्यवाही दो दिनों में 14 स्थाई वारंटीयों को ग्रिफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड में।
बलरामपुर जिले के थाना कुसमी अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार अपराध मुक्त कुसमी को बनाने का प्रयास हमेशा रहता है आज उसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाला उमेश सिंह के निर्देशानुसार एवं एस.डी.ओ.पी. इमानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में कुसमी थाना प्रभारी जीतेन्द्र जायसवाल के द्वारा स्थाई वारंटीयों को पता तलाश करने एवं पकड़ने हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था, जिसमें पुलिस टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए दूसरे जिलों में पहचान छुपा कर रह रहे स्थाई वारंटी को काफ़ी मशक्त के बाद पकड़ा जीसमे तीन महिला एवं सात पुरुष को गिरफ्तार कल , जिसे तत्काल माननीय न्यायालय में पेश किया गया, और आज 4 स्थाई वारंटीयों को न्याइक रिमांड में भेजा गया।