रामानुजगंज: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत..
रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरोल में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान और एक बैल की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की ग्राम पंचायत पिपरोल निवासी शाम श्याम बिहारी गुप्ता (55 वर्ष) अपने घर में थे तभी अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरी घर के अंदर रहने के बावजूद वह बुरी तरह से झूलस गए वहीं इस घटना में घर के बाहर बंधे हुए बैल की भी मौत हो गई.
किसान श्याम बिहारी गुप्ता को गंभीर स्थिति में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.