अपने ही घर के सामने खून से लथपथ हुई महिला कि लाश

0 34

रामानुजगंज : बीते रात ग्राम पंचायत पलगी में अपने ही घर के सामने खून से लथपथ हुई महिला एवं उसी के पास एक छोटा बच्चा बेहोशी के हालत में पाया गया जिसमें महिला का मृत्यु हो चुका था जबकि बच्चा बेहोशी हालात में तहस।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सीमा सोनी पति रवि सोनी ग्राम पंचायत पलगी के साथ एक तीन साल लड़का हिमांशु सोनी अपने घर के बाहर पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक मृतका के घर के सदस्य लोग बाजार करने ग्राम बगरा गए हुए थे। रात 8:00 बजे लगभग जब घर वापस आए तो उन्होंने पाया कि महिला एवं बच्चे घर के बाहर दुकान के पास ही खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने वाड्रफनगर थाना में लगभग रात के 1:30 बजे दी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद मर्ग कायम करते हुए सुबह मृतका के पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। पोस्टमार्टम पश्चात शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतिका के तीन साल के बच्चे के हाथ, सिर और आंखों के पास चोट के निशान हैं बच्चे को किसने मारा यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
*परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*…..
त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के पलगी में विवाहित महिला की मौत के बाद महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने पति के उपर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि मेरी बेटी की हत्या उसके पति ने ही किया है।
*रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू*…
उक्त घटना के सम्बंध में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रामावतार धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के सूचना पर पुलिस कार्यवाही के दौरान प्रथम दृष्टि हत्या का होना प्रतीत हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर धारा 103,115 के तहत विवेचना की जा रही है। उसके बाद आगे कार्रवाई किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.