13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

0 39

रामानुजगंज : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिरकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर स्थान-रामानुजगंज के मार्गदर्शन में दिनांक 13 जुलाई, 2024 को वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकार राजीनामा योग्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों जैसे पारिवारिक मामले, मौटर दुर्घटना, आपराधिक मामले, राजस्य न्यायलयों में आय, जाति, निवास, सीमांकन एवं नामांतरण के मामले, बंटवारों से संबंधित मामले, इत्यादि के साथ बैंक लोन, बिजली, पानी एवं दूरभाष से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण करा सकेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के दौरान माननीय न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, विद्युत विभाग, बी.एस.एन.एल. विभाग, नगर पंचायत विभाग, यातायात विभाग, फॉरेस्ट विभाग एवं बैंक विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। प्राधिकरण के सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के समस्त न्यायालयों में लगभग 962 लंबित मामले तथा 6275 प्री-लिटिगेशन मामले 13 जुलाई, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक पक्षकारों को प्राप्त हो सके, इस उद्देश्य से सभी आवश्यक कार्यवाहियां प्राधिकरण के द्वारा की गई है। बाजार हाट, सार्वजनिक स्थल में लाउडस्पीकर के माध्यम से एवं प्रत्येक ग्रामों में जन सामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताकर उसका प्रचार-प्रसार भी पैरालीगल वॉलिंटियर्स के सहयोग से कराया जा रहा है। न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य मामलों के निराकरण के साथ-साथ राजस्व न्यायलयों में आय, जाति, निवास, सीमांकन एवं नामांतरण के मामले, बंटवारों से संबंधित मामले, इत्यादि के साथ बैंक लोन, बिजली, पानी, दूरभाष प्रिलिटिगेशन एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को निराकरण की भी कार्यवाही की जा रही है। 13 जुलाई, 2024 को न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों का कुल 09 खण्डपीठ तथा जिला प्रशासन के राजस्व अधिकारियों का भी खण्डपीठ कार्यरत रहेगी, जिसमें पक्षकारों की वर्चुअल और फिजिकल उपस्थिति के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.