अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपना बैंक अकाउंट साइबर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराने वाले आरोपी म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

0 43

*अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपना बैंक अकाउंट साइबर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराने वाले आरोपी म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।*

*नाम गिरफ्तार आरोपी – संदीप सिंह पिता राजाराम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर रामानुजगंज।*

*मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा म्यूल अकाउंट के खाता धारकों पर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है जिनके आदेशानुसार जांच के दौरान थाना रामानुजगंज क्षेत्र के म्यूल अकाउंट खाता धारक आरोपी संदीप सिंह को तलब कर पूछताछ करने पर बताया गया कि वर्ष 2023 में एक प्रचार एड देखने के दौरान उसने अपना मोबाइल नंबर उस एड में रजिस्टर्ड किया था , जिसके बाद उसके पास कॉल आया और बोला गया कि उनका गिरोह लोगो को कॉल करके पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करते है , उनसे पैसा मिलता है उसके लिए अपना बैंक अकाउंट खुलवाकर देगा तो उसके बैंक खाता के बदले में उसे हर माह ठगी से प्राप्त पैसों में से उसे कमीशन देंगे , जिनके झांसे में आकर आरोपी संदीप सिंह द्वारा केनरा बैंक रामानुजगंज में खाता खोलवाकर साइबर ठगो द्वारा बताए गए पते पर अपना पास बुक और एटीएम को डाक से पोस्ट कर दिया था, आरोपी संदीप सिंह के खाते की जांच के दौरान आरोपी संदीप सिंह के खाते में कुल 20,82,000 (बीस लाख बयासी हजार) रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन होना पाया गया, जिसके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 13 ऑनलाइन कंप्लेन रजिस्टर्ड है। आरोपी संदीप सिंह के द्वारा छल से रुपए प्राप्त कर अवैध लाभ अर्जित करने का अपराध साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।*

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजगंज निरीक्षक अजय साहू, सहायक उपनिरीक्षक कल्याण सिंह , प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी की विशेष भूमिका रही ।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.