रिश्वत लेते हुए पटवारी को ACB ने किया गिरफ्तार, राजस्व विभाग में हड़कंप, जमीन का सीमांकन करने के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार..
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में रिश्वत लेते हुए पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है पटवारी ने जमीन का सीमांकन करने के एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी जिसके बाद आज 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को एसीबी ने पकड़ा है. ACB की टीम फिलहाल पटवारी से पूछताछ कर रही है.
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की कहानी एक बार फिर लोगों के सामने आई है जहां एक पटवारी को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है पटवारी का नाम महेंद्र कुजूर है. पटवारी ने जमीन का सीमांकन करने के एवज में राजेश यादव नाम के व्यक्ति से 20 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद प्रार्थी के द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से की गई थी जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद ट्रैप करते हुए आज गुरूवार को छापेमारी कर पंद्रह हजार रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है.
रिश्वत लेने वालो के साथ ऐसा ही होना चाहिए!