चौकी बालंगी पुलिस की कार्यवाही दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

0 68

चौकी बालंगी पुलिस की कार्यवाही दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपी से की गई बरामद

आरोपी हीरालाल पंण्डो पिता रामबिचारे पंडो, उम 23 वर्ष, निवासी तुगवा, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरापुर-रामानुजगंज प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद वैश्य पिता रामजी वैश्य, जाति वैश्य, उम्र 38 वर्ष, ग्राम तुगवा, पुलिस चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर द्वारा चौकी में उपस्थित होकर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/07/25 को इसका हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकल क्र. एमपी 66 एम बी 1257 कीमती लगभग ₹40000 तुगवा के ईश्वरदास वैश्य के दुकान के बाहर खड़ा कर दुकान में सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस आया तो इसका मोटरसाइकिल खड़े किए हुए स्थान पर नहीं था। आस-पास पता किया तो कहीं पता न चला। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकल को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बालंगी में अपराध क्रमांक 88/25 धारा:-303(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर संदेही हीरालाल पंण्डो पिता रामबिचारे पंडो, उम 23 वर्ष, निवासी तुगवा, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर को पुलिस हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी करने का अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कथन के अनुसार प्रकरण में चोरी गए मोटरसाइकल कीमती 40000 को आरोपी से बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.