रामानुजगंज: अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..

0 84

छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लंबित एरियर्स सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाए.
प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय समय पर देय महंगाई भत्ता की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए. वेतन विसंगति सहित अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजानिक किया जाए. इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है.

इस दौरान विपिन कुमार पाठक विनीत गुप्ता सुर्य प्रताप कुशवाहा वकील अहमद सुरेश यादव अंजनी द्विवेदी जय प्रकाश पांडेय विनोद गुप्ता विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.