कौशल तिहार 2025 प्रतियोगिता में शामिल होने युवा 20 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन

0 40

जिला कौशल विकास अभिकरण के सहायक संचालक ने जानकारी दी है कि “कौशल तिहार 2025” का आयोजन मुख्यतः कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर केंद्रित है।
कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना एवं विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में शामिल होने हेतु जिले के युवा जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में जिला कौशल विकास प्राधिकरण/लाईवलीहुड कॉलेज या पंजीकृत अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता अंतर्गत पीएमकेव्हिवाय/एमएमकेव्हिवाय कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, आवश्यक जानकारी सहित पंजीयन 20 जुलाई 2025 तक सीएसएसडीए पोर्टल अथवा मोबाईल नंबर 9340586625, 7389686363 में संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय आई.टी.आई. परिसर रामानुजगंज एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में किया जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता का आयोजन तिथि पृथक से प्रदाय किया जाएगा। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदाय किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.