साई रेसीडेंसी में मनाया गया सावन महोत्सव ……
अम्बिकापुर : शहर के मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित श्री साई रेसीडेंसी में गत दिवस सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कालोनी की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में समस्त महिलाएँ हरे रंग के परिधान में शामिल हुई थी। कार्यक्रम में लाटरी के द्वारा सावन सुन्दरी का चुनाव किया गया जिसमें श्रीमती दीप्ती प्रथम, श्रीमती माही व्दितीय तथा श्रीमती रमा नामदेव तृतीय’ रहीं। सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया | इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजक समिति द्वारा नृत्य-संगीन तथा विभिन्न प्रकार के खेल का भी आयोजन कराया गया। आगामी रक्षाबंधन को देखते हुए श्रीमति सोनिया अग्रवाल के द्वारा रंग-बिरंगी राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वल्पाहार कराया गया। आयोजन समिति में श्रीमति सुप्रिया सिंह, भूमि केडिया, स्नेहा गुप्ता, ममता मिश्रा, शिवानी जायसवाल, गोल्डी रवानी, लता तिवारी, अभिलाषा जिंदल इत्यादि सक्रिय रही।