मूसलाधार बारिश मे भी NH-343 रोड के रिपेयरिंग का कार्य तेज़ी से लगातार किया जा रहा है

0 201

रामानुज गंज से लेकर बलरामपुर तक NH-343 रोड का कार्य श्याम इन्फ्रा कम्पनी द्वारा इस मूसलाधार बारिश में भी लगातार रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें उनकी मशीनरी और कर्मचारी साइट पर लगातार कार्य कर रहे हैं । जिसके चलते आम आदमी को काफी राहत मिल रही है रोड का आवागमन २४ घंटे चालू है।
इस बार बलरामपुर जिले में पिछले कई महीनों से हो रही बारिश औसतन से ज्यादा हो रही है तथा कहीं कहीं पर ऊंचाई की वजह से रोड पर पानी जमा हो जाता है जिसके चलते रोड बार बार खराब हो रहा है जिसमें कंपनी द्वारा पानी की निकासी के लिए रोड के किनारे नाली बनाई गई है। लेकिन बीच-बीच में लोगों द्वारा उसे भी बंद कर दिया जाता है। जिसकेl चलते रोड कि स्थित पूरी तरह सही होने में समस्या आ रही है। इतनी कठनियों के बावजूद श्याम इंफ्रा द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.