अग्निवीर वायु भर्ती हेतु 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अग्निपथ योजना अंतर्गत भारतीय वायुसेना में ’अग्निवीर वायु’ के लिए आवेदन अब 11 फरवरी 2024 तक किया जा सकता है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के अविवाहित 12वीं अथवा 3 वर्षीय डिप्लोमा पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वायुसेना हेतु अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों मे पूर्ण होगी, जिनमें कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण शामिल है। शारीरिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in का अवलोकन एवं जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर से संपर्क कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी, बलरामपुर ने बताया कि अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने वाले युवा अपने पंजीकरण की सूचना जिला रोजगार कार्यालय को अवश्य देवें, जिससे आगामी विभिन्न चरणों में आयोजित भर्ती परीक्षा से संबंधित तैयारी हेतु रोजगार कार्यालय द्वारा सहयोग किया जा सकेगा।