छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले का जिले में एक दिवसीय प्रवास
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले का जिले में एक दिवसीय प्रवास
इस दौरान ग्राम पंचायत झलारिया पहुंची प्रभारी सचिव
ग्राम झलरिया में आवास हितग्राही मानकी से संवाद कर पुराने और नए आवास अनुभव के संबंध में भी पूछा।
प्रभारी सचिव ने मानकी देवी के आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत आम के पौधे का रोपण किया।
मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत मनाए जा रहे जल संरक्षण सप्ताह में सोखता पीट निर्माण में सहयोग करते हुए आवास हितग्राही श्रीमती मानकी के परिवार के साथ श्रम दान कर और जल संरक्षण का संदेश दिया
श्रीमती फूलमति कुमरिया के घर पहुंच टमाटर के फसल उत्पादन का किया अवलोकन
समूह से लोन लेकर 1 एकड़ में टमाटर के फसल उत्पादन से अब तक 70 से 80 हजार का लाभ ले चुकी श्रीमती फूलमति लखपति दीदी की ओर हो रही अग्रसर
फूलमती ने प्रभारी सचिव को उपहार स्वरूप टमाटर से भरी टोकरी भेंट की
प्रभारी सचिव ने झलरिया में संचालित पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण
विभिन्न संधारित पंजीयों का अवलोकन कर भंडारण एवं वितरण के संबंध में ली जानकारी
प्रभारी सचिव ने आंगनबाड़ी का अवलोकन कर पूरक पोषण आहार की ली जानकारी