जामवंतपुर में बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर में ड्राइवर सहित करीब दर्जन भर यात्री घायल..

0 66

बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र के जामवंत पुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आज शनिवार की शाम यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जामवंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल बलरामपुर में रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक दुर्गा बस यात्रियों को चढ़ाने उतारने के लिए रूकी हुई थी तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी इसी दौरान पीछे से आ रही एक और ट्रक ने भी बस को टक्कर मार दी. घटना में बस और ट्रक के ड्राइवर सहित करीब एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं. कुछ यात्रियों के सिर और हाथ पैर पर भी गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.