ठगी कर फरार हुए अनाज व्यापारी पर पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज..

0 32

रामानुजगंज थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी के द्वारा किसानों और आम लोगों के साथ ठगी करके फरार होने का मामला सामने आया है. रामानुजगंज पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

घर बेचकर हुआ फरार

अनाज व्यापारी राजू राय रामानुजगंज के लरंगसाय चौक पर दुकान लगाकर खरीदी-बिक्री करता था उसने क्षेत्र में अपनी पैठ जमा ली थी. राजू नेपाली ने अपनी पैठ का फायदा उठाकर किसानों से उनका उपज उधार में खरीदा और फिर गुप-चुप तरीके से अपना घर बेचकर यहां से परिवार सहित फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी राजू राय की तलाश कर रही है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में सूचना मिलने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है. व्यापारी ने लगभग 29 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है अभी जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.