धमनी वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय

0 46

बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र धमनी के सुंदरपुर गांव के आसपास बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से खैर की लकड़ी की कटाई का मामला सामने आया है. तस्करों ने कटाई किए हुए लगभग 10 ट्रैक्टर से ऊपर लकड़ियो को सुंदरपुर नर्सरी में ही रखा है. अवैध तरीके से खैर के पेड़ों को काट दिया गया लेकिन वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

धड़ल्ले से अवैध तरीके से हो रही पेड़ों की कटाई

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर रामानुजगंज जिले के धमनी फोरेस्ट रेंज में इन दिनों अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्कर गिरोह काफी सक्रिय हैं जो रात के अंधेरे में लकड़ी की अवैध कटाई कर फोरेस्ट की भूमि में भंडार करते हैं. हैरानी की बात यह है कि वन भूमि में भंडारित लकड़ी पर अब तक फॉरेस्ट विभाग की नजर नहीं पड़ी है वहीं राजस्व विभाग भी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा है.

लकड़ियों की होगी जब्ती

इस मामले में वन परिक्षेत्र के रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि जहां भी लकड़ी भंडारित की गई है उसकी जांच कराई जा रही है. और मामले में क्षेत्र के तहसीलदार को भी पत्र लिखा गया है. जितने भी लकड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से या लावारिश हालत में बरामद होंगे उन्हें जप्ती किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.