धान तस्करी और मारपीट लूट के आरोपियों को भाजपा ने बनाया पदाधिकारी , मोदी जी के नाम का लगा पट्टा
भाजपा चांदो मंडल ने आपराधिक घटनाओं के आरोपियों को अपने मंडल कार्यकारिणी में शामिल किया है जिससे अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय बीजेपी समर्थकों में नाराजगी है. जानकारी के मुताबिक अभिषेक जायसवाल, रूपक गुप्ता, सोनु गुप्ता, बबन गुप्ता के उपर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप है साथ इस मामले की शिकायत चांदो थाना में भी दी गई है जिसकी जांच चल रही है. इसके बावजूद भी भाजपा मंडल के द्वारा इन आरोपियों को अपने मंडल कार्यकारिणी में जगह दी गई है जो स्थानीय लोगों की समझ से परे है. साथ ही जिस भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक जयसवाल को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है वो हाल ही में धन तस्करी में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है । ऐसे में मोदी जी के स्वर्णिम भारत के लक्ष्य को कहीं ना कहीं चोट पहुँच रही है