नगर पंचायत रामानुजगंज द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के अध्यक्षता में आहूत परिषद की बैठक में पार्षदों के द्वारा सर्वसम्मति से नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

0 75

बलरामपुर मनोज तिवारी – गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका बनाए जाने के लिए परिषद के द्वारा सर्वसम्मति से दूसरी बार प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पंचायत रामानुजगंज की परिषद की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के प्रथम कार्यकाल में पहली बार 2017 में नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के पहल पर परिषद में पारित प्रस्ताव के मद्देनजर भाजपा सरकार के तात्कालिक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान रामानुजगंज नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया तेज हुई थी परंतु सरकार बदलने के बाद प्रक्रिया को विराम लग गया था। भाजपा सरकार आने के बाद एक बार पुनः स्थानीय लोगों में नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका बनने की आस जगी है।वही बीते सोमवार को नगर पंचायत परिषद की बैठक में पुनः नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विदित हो कि रामानुजगंज शहर बलरामपुर जिले का सबसे बड़ा शहर एवं सरगुजा संभाग के सबसे पुराने नगर पंचायत में एक है। 1993 में जब रामानुजगंज को नगरपालिका से नगर पंचायत बनाया गया था उस समय नगर का छेत्रफल लगभग तीन किमी और जनसंख्या लगभग आठ हजार के आस पास था जो वर्तमान में बड़कर छेत्रफल जहा लगभग तीन गुना हो गया है तो वही जनसंख्या लगभग 25000 हो गई है। 1993 में नगर पालिका से नगर पंचायत बने रामानुजगंज की व्यवस्था नगर पंचायत के हिसाब से ही संचालित हो रही है जबकि विगत एक दशकों में तेजी से नगर का छेत्रफल और आबादी बड़ी है जिससे नगर पंचायत को पुराने सेटअप के हिसाब से इतने बड़ी आबादी और छेत्रफल में पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाए नगर वासियों को उपलब्ध कराने के लिए बहुत मस्सकत करना पड़ता है।

1942 से था नगर पालिका, 1993 में बना नगर पंचायत नगर पंचायत रामानुजगंज 1993 तक नगर पालिका था मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 73वें संशोधन के बाद इसे नगर पंचायत कर दिया गया तात्कालिक समय में किसी प्रकार से अपील नहीं करने के कारण नगर पालिका से नगर पंचायत का दर्जा हो गया।

नगर पालिका घोषित होने से नगर में अध्यक्ष एवं पार्षदों का निर्वाचन हो जाएगा शून्य यदि नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा छत्तीसगढ़ सरकार दे देती है तो ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का निर्वाचन शून्य घोषित हो जाएगा इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर हित के लिए हम सब पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.