बगरा गांव में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों के घरों को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त..

0 61

बलरामपुर मनोज तिवारी – बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बगरा में हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है. बीते रात ग्राम पंचायत बगरा में हाथियों ने अचानक ग्रामीणों के घरों पर हमला करते हुए घरों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों के भीतर रखे हुए अनाज को खा गए. ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. लगातार वनों की कटाई से हाथियों की समस्या क्षेत्र में बढ़ रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.