बलरामपुर में चमक गरज के साथ हुई बारिश से फिर बढ़ी ठंड..

0 32

बलरामपुर जिले में चमक गरज के साथ हुई तेज बारिश से एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया है न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन रहे हैं और अलाव जलाकर ताप रहे हैं. बारिश के बाद घना कोहरा छाने से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो चुकी है.

बलरामपुर में बारिश से फिर बढ़ी ठंड

बलरामपुर में चमक गरज के साथ हुई तेज बारिश से एक बार फिर ठंड काफी बढ़ गई है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो चुकी है सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो चुकी है वाहन कछुए की गति से सड़कों पर रेंग रहे हैं.

ठंड से जनजीवन प्रभावित

बलरामपुर जिले में आज हुई बारिश से ठंड काफी बढ़ चुकी है जिससे शीतलहर का प्रकोप जारी है. सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.