बलरामपुर में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने राहुल गांधी की यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक.
छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया आज बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की. इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय टेकाम लुंड्रा के पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, अंबिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की भी बैठक में शामिल हुए.
बलरामपुर जिले से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सुरजपुर तारा से प्रारंभ होगा अंबिकापुर होते हुए बलरामपुर रामानुजगंज से आगे यात्रा जाएगी इस संबंध में प्रदेश के साथ ही बलरामपुर जिले में भव्य स्वागत हो सभी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हों इसको लेकर हम लोगों ने चर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह है सभी लोग उत्साहित होकर काम करना चाहते हैं.