बलरामपुर में बीते दो दिनों से लापता व्यवसाई का सिंदूर नदी के किनारे जंगल में अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है सूचना मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

0 95

बलरामपुर मनोज तिवारी – बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक सिंदूर नदी के किनारे जंगल में एक व्यवसाई का अधजला शव मिला है मृतक की पहचान धर्मेन्द्र केशरी के तौर पर हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की जांच में जुट गई है.

दो दिनों से लापता था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यवसाई धर्मेन्द्र केशरी बीते दो दिनों से लापता था परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था बीते रात सिंदूर नदी के किनारे व्यवसाई का अधजला शव बरामद हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक अधजला शव मिलने की सूचना पर बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया. हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.