बलरामपुर में सुबह सड़कों पर छाया घना कोहरा..
बलरामपुर मनोज तिवारी – बलरामपुर में मौसम में बदलाव से बीते चार दिनों तक हल्की बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई.
सड़कों पर छाया घना कोहरा
बलरामपुर में आज शुक्रवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई.
बारिश से बढ़ी ठंड
बलरामपुर में बीते रविवार से मौसम में बदलाव हुआ जिसके बाद बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है. बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है. सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं साथ ही अलाव जलाकर ताप रहे हैं.