बलवंत सिंह एवं मनोज यादव शैलेश गुप्ता रामानुजगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि बनाए गए

0 45

रामानुजगंज विधानसभा से विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जिला पंचायत बलरामपुर के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि ग्राम सनावल निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह एवं जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए अपना प्रतिनिधि युवा नेता अनोज यादव को बनाया वही नगरीय रामानुज गंज विधायक प्रतिनिधि के रूप में शैलेश गुप्ता को बनाया ।
सनावल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह भाजपा संगठन के में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर कार्य करते हुए अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें जिला पंचायत बलरामपुर के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि राम विचार नेताम के द्वारा के द्वारा नियुक्त किया गया। ग्राम परहियाडीह निवासी अनोज यादव भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में भाजपा मंडल महावीरगंज के महामंत्री है। उन्हें जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए राम विचार नेताम के द्वारा अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.