मचवादामर हाई स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव……

0 48

रामानुजगंज : विकास खण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत मचवादामर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में जन प्रतिनिधि, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मनाया गया। संकुल स्तरीय विद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन संकुल केंद्र मचवादामर ग्राम इंद्रपुर में किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुशवाहा एवं संकुल प्राचार्य रमाकांत शर्मा के द्वारा नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.