मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

0 37

बलरामपुर मनोज तिवारी – भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा बताया गया कि 06 जनवरी 2024 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। पश्चात् 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक मतदाता सूची प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त किये गये। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण किये जाने पश्चात् 08 फरवरी 2024 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत समस्त मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एक्का ने इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम प्रकाशन के पश्चात् जिले के विधानसभा क्षेत्र क्र. 06-प्रतापपुर (आंशिक) अंतर्गत 144 मतदान केन्द्रों में कुल 121501 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र क्र. 07-रामानुजगंज अंतर्गत 274 मतदान केन्द्रों में कुल 219277 मतदाता एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 08-सामरी अंतर्गत 265 मतदान केन्द्रों में कुल 218931 मतदाता, इस प्रकार जिले के कुल 683 मतदान केन्द्रों में कुल 559709 मतदाता आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 में अपने मतदान का उपयोग कर सकेंगे। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उल्लेखित कार्यालयों में आम नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन किये जाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.