रक्तदाता सेवा समिति के पांचवें वर्षगांठ पर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन..

0 28

रक्तदान को महादान कहा जाता है रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदाता सेवा समिति के द्वारा संस्था के पांचवें वर्षगांठ पर आज रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन बटालियन के सीओ डीएस मरावी कंपनी कमांडेंट खिक राम निराला धर्मेंद्र गुप्ता ने किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आनंद गुप्ता, सूर्य प्रताप कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

बटालियन के सीओ श्री मरावी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सभी धर्मों के बारे में अध्ययन किया है लेकिन रामानुजगंज एक मात्र ऐसा जगह है जहां सभी पर्वों त्यौहार में यहां के सभी वर्गों के लोग मिलजुल कर शामिल होते हैं खुशियां बांटते हैं मैंने अब तक रक्तदान तो नहीं किया लेकिन देश के लिए अपना रक्त जरूर बहाया है. सूर्य प्रताप कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिताजी बिमारी की अवस्था में अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती थे उस दौरान उन्हें रक्त की आवश्यकता थी लेकिन मुझे रक्त उपलब्ध कराने में बहुत कठिनाई हुई. तभी मैंने एक दिन रक्तदाता समूह के अध्यक्ष आनंद गुप्ता को रक्तदान करते हुए फेसबुक में फोटो देखा तब से हमने यह निर्णय लिया कि हमें रक्तदान करना चाहिए. बलरामपुर में ब्लड बैंक प्रारंभ करने के लिए डॉ राजीव तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने सहयोग किया तब जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हुई. ठीक उसी प्रकार हम चाहते हैं कि रामानुजगंज अस्पताल में भी यदि ब्लड बैंक खोला जाए तो हमें जाने आने में जो दूरी तय करना पड़ता है वह नहीं करना पड़ेगा जिससे और अधिक जोश के साथ कार्य को करेंगे.

कार्यक्रम का उद्घाटन बटालियन के सीओ डीएस मरावी कंपनी कमांडेंट खिक राम निराला धर्मेंद्र गुप्ता ने किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आनंद गुप्ता, सूर्य प्रताप कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.