रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के द्वारा बीते कल कार्यालयीन कर्मचारीयों के बीच कार्यों का जो विभाजन आदेश जारी किया गया
बलरामपुर मनोज तिवारी – रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के द्वारा बीते कल कार्यालयीन कर्मचारीयों के बीच कार्यों का जो विभाजन आदेश जारी किया है उसको लेकर विभागीय कर्मचारियों में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यालय में पदस्थ सहा. ग्रेड-02 एवं 03 जो एकाउंटेंट हैं वे विभाग के बाबू हैं उक्त प्रभार जो इतने वर्षों से एमआईएस प्रशासक के पास था हकीकत में होना इनके पास चाहिए था लेकिन उस पर कब्जा जमाए बैठे थे एमआईएस प्रशासक सुनील जायसवाल जो अपनी प्रशासकीय एवं राजनीतिक पहुंच का लाभ उठाते हुए अपने पास रखे हुए थे। हालात यह था कि यहा इतने वर्षों में कई डीईओ आये पर कोई भी इनकी पहुंच के आगे इनका प्रभार नही बदल सका था!
ज्ञात हो कि सुनील जायसवाल जो की एमआईएस के पद पर ज़िला शिक्षा कार्यालय रामानुजगंज में पदस्थ है पहले इस कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर थे। 2021 में MIS प्रशासक में पदोन्नति हुआ है इसके पूर्व से ही विभाग का कई प्रभार सम्भाल रहे थे जो बाद में अपने पहुंच के बल पर कई वर्षों से स्टोर, अशासकीय सस्थाओं का मान्यता, अनुदान प्राप्त संस्थाओं का अनुदान, आरटीई शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण शाखाओ का प्रभार अभी भी सम्भाल रहे थे। बीच बीच मे इनके कार्यशैली एवं सम्भाल रहे शाखाओं आरटीई, स्टोर, समतुल्यता एवं अन्य कई आरोप लगते रहें हैं। इनके कार्यालयीन कार्यों की सूक्ष्मता से जांच किया जाय तो इनके विरुद्ध कई फर्जी मामले आने की सम्भावना है।
*प्रभार बदलने आदेश के बाद जुगाड़ शुरू*…..
इतने वर्षों तक कई महत्वपूर्ण शाखों का प्रभार संभालने के बाद प्रभार बदलने का आदेश जारी होते ही सम्भावित है कि अभी फिर से जुगाड़ की प्रक्रिया शुरू हो गई होगी क्योंकि प्रभार हटते ही अगर इनके विरुद्ध जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई तो कई मामले उजागर होने की संभावना है जो इनकी नौकरी के लिए खतरे की घंटी होगी।
प्रभार बदलने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि …..