रामानुजगंज में यातायात जागरूकता रैली का हुआ आयोजन..
रामानुजगंज में आज यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट रैली का आयोजन किया गया हेलमेट वितरण किया गया जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए गुजरी और आम जनों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया.
यातायात जागरूकता रैली का आयोजन
रामानुजगंज में आज पुलिस और यातायात विभाग के द्वारा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए और लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया.
यातायात नियमों का पालन करने लोगों से की गई अपील
रामानुजगंज में यातायात जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. इस दौरान लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके पाण्डेय, थाना प्रभारी ललित यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं आम जन मौजूद रहे.