रामानुजगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

0 23

रामानुजगंज नगर पंचायत के गांधी मैदान में आज विकसित भारत कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागों के स्टाल लगाए गए. बड़ी संख्या में लोग योजनाओं की जानकारी लेने और लाभ उठाने के लिए पहुंचे.

विकसित संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत शिविर लगाकर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लोगों को फॉर्म भरवाया जा रहा है इस दौरान बड़ी संख्या में नगर पंचायत क्षेत्र के लोग योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ लेने के लिए पहुंचे.

68 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण

रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत 68 हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. इसके साथ ही लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार से संबंधित जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष रमन अग्रवाल उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता सहित वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.