रामानुजगंज विधानसभा सीट जीतने के बाद आज सनावल दुर्गा मंदिर में बीजेपी के शक्ति केन्द्र प्रभारी, सहप्रभारी सहित बूथ अध्यक्ष,सचिव,पालक, बीएलओ का हुआ स्वागत..
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को जहां यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन ऐतिहासिक दिन था। आज कार्यक्रम में बीजेपी नेता बलवंत सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य रामचरितर सोनवानी भाजपा जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह
मुंशीराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि विधान सभा के बाद लोक सभा चुनाव नजदीक है सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता कर केंद्र में अबकी बार 400 पार लाना है। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश का मान सम्मान देश विदेशों में बढ़ा है। आज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुलाब यादव, उत्तम सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुन्ना रवि, कृपाल कुशवाहा , परमेश्वर यादव ,नारद यादव , अजय गुप्ता ,भाज्युमों अध्य्क्ष जसवंत यादव, पुस्पकांत यादव , नसीम ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबिंदा प्रेम लता जयसवाल , स्मिता केशरी, पनबसिया देवी जयप्रकाश गुप्ता , विद्यामरकाम सभी मोर्चा के पदाधिकारी सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।