वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम मेंढ़ारी में तीन हाथियों के दल ने ग्रामीण के घर को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त।

0 44

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंढ़ारी
में बीते रात को तीन हाथियों के दल ने अचानक एक ग्रामीण के घर पर हमला करते हुए तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर रखे हुए अनाज को खा गए। रात्रि में मेंढारी के ग्रामीण हरवंश मरावी के घर को तोड़ फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी कर दिया है।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी वहीं मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और वहां के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। वन विभाग की टीम द्वारा महुआ देसी शराब दारु बनाने से भी ग्रामीणों को मना किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.