सुभद्रा मेमोरियल स्कूल के द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह का हुआ आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति..
रामानुजगंज में संचालित सुभद्रा मेमोरियल स्कूल में आज शनिवार को लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रमन अग्रवाल, अशोक जायसवाल, रूपवंती जायसवाल, कौशल जायसवाल विकास दुबे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन स्कूल संचालक जितेन्द्र पाण्डेय और धनंजय पाण्डेय झालो के द्वारा किया गया.